https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News- भारी बारिश का असरः चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित, भूस्खलन और मार्ग में मलबा आने से लिया गया फैसला….

उत्तराखण्ड : उत्तराखण्ड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है. गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं. जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा को 05 सितम्बर 2025 तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है.

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें और प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें. मौसम सामान्य होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद यात्राओं को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा.

कमिश्नर ने कहा कि प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों की निगरानी, सफाई और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि धैर्य और संयम बनाए रखें. साथ ही यात्रा संबंधी अपडेटेड जानकारी के लिए प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करते रहें.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button