https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीतिसामाजिक
Trending

सहकारिता मंत्री ने थलीसैंण क्षेत्र को दी करोड़ों रूपये की योजनाओं की सौगात

सहकारिता मंत्री ने थलीसैंण क्षेत्र को दी करोड़ों रूपये की योजनाओं की सौगात

कोटद्वार, पौड़ी 12 फरवरी 2024: प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने विकासखण्ड थलीसैंण प्रांगण में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में प्रतिभाग कर जनता को करीब 2 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। मंत्री ने 1 करोड़ 64 लाख की 11 योजनाओं का शिलान्यास व 34 लाख 69 हजार लागत की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक दर्जन से अधिक विभागों द्वारा योजनाओं के प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार हेतु लगाई गई विभागीय स्टॉलो का निरीक्षण भी किया। उन्होंने लोनिवि, पेयजल व विद्युत सम्बन्धी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मंत्री ने बहुद्देश्यीय शिविर में 16 सहकारिता के लाभार्थियों को एक-एक लाख रूपये के चैक, 06 लाभार्थियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन व 64 विद्यालयों को कम्प्यूटर वितरित किए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 155 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में वन विभाग, पूर्ति विभाग, उद्यान विभाग, कृषि, पर्यटन, पशुपालन, बाल विकास, उद्योग, राजस्व, समाज कल्याण, सहकारिता, स्वास्थ्य, आजीविका, पुलिस व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्षा शान्ति देवी, सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार, बीडीओ थलीसैण टीकाराम कोठियाल, थानाध्यक्ष सुनील पंवार, जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, जिला सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र रावत, मण्डल अध्यक्ष नवीन जोशी, राकेश ममगाई सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button