https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: प्रदेश में निरंतर विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऊर्जा कार्मिकों का जताया आभार…

देहरादून: उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े कार्मिकों की ओर से आयोजित स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम में सीएम धामी शामिल हुए. इस दौरान बड़ी संख्या में आए ऊर्जा निगमों के कार्मिकों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान करने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया.

सीएम ने कहा कि ऊर्जा निगमों के समर्पित कार्मिक हर मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उत्तराखंड के शहरों से लेकर सुदूरवर्ती गांवों तक निरंतर विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए अथक प्रयास करते हैं. ऊर्जा क्षेत्र के विकास में इनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और सरकार उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है.

प्रदेश में निरंतर विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए सीएम ने ऊर्जा कार्मिकों  का जताया आभार, राज्य को पावर सरप्लस स्टेट बनाने का दोहराया ...

सीएम धामी ने कहा कि जब इस राज्या की नींव रखी जा रही थी, तब राज्य को ऊर्जा प्रदेश के रूप में स्थापित करना भी एक ध्येय था, संकल्प था. तो हमें इस संकल्प को भी आगे बढ़ाना है. मुझे विश्वास है कि आप सभी इसी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करते रहेंगे. हम सब मिलकर उत्तराखंड को पावर सरप्लस राज्य बनाने में आवश्य सफल होंगे.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button