https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

दिलजीत दोसांझ ने लिया बड़ा फैसला, कहा- भारत में नहीं करूंगा…..

दिलजीत दोसांझ भारत के अलग-अलग शहरो में अपना दिल लुमिनाटी टूर कर रहे हैं. उनके इन कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है. हालांकि उनका ये कॉन्सर्ट लगातर विवादों में भी बना हुआ है. वहीं इन सबके बीच पंजाबी सिंगर ने बड़ा फैसला लिया है जिससे फैंस का दिल टूट गया है.

दरअसल पंजाबी सुपरस्टार ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि जब तक सरकार भारत में संगीत कार्यक्रम के बुनियादी ढांचे में सुधार नहीं करती, तब तक वह भारत में फिर से एक म्यूजिक कॉनसर्ट नहीं करेंगे. बता दें कि दिलजीत ने यह बयान शनिवार रात चंडीगढ़ में परफॉर्म करते हुए दिया. कॉन्सर्ट से एक फैन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, दिलजीत दोसांझ स्टेज से देश में खराब इंफ्रॉस्ट्रक्चर पर अपनी निराशा जहारि की. दिलजीत ने कहा “मैं डेजिग्नेटेड अधिकारिय़ों को बताना चाहता हूं कि भारत के पास लाइव शो के लिए इंफ्रॉस्ट्रक्चर नहीं है. यह एक बड़ा रेवेन्यू जेनरेट करने वाला स्पेस है. यह कई लोगों को रोजगार भी देता है. प्लीज इस स्पेस पर भी फोकस करें.''

दिलजीत ने आगे कहा,“मैं बीच में एक स्टेज सेट अप करने की कोशिश करूंगा, जबकि भीड़ इसके चारों ओर डिस्ट्रिब्यूट हो. जब तक यहां हालात नहीं सुधरेंगे मैं यहां शो नहीं करूंगा. हमें परेशान करने के बजाय बुनियादी ढांचे में सुधार करें.”

बता दें कि शो के टिकट ऊंची कीमतों पर दोबारा बेचे जाने के बाद दिलजीत के म्यूजिक कॉन्सर्ट की आलोचना की गई थी. जबकि कई लोगों ने पंजाबी अभिनेता-गायक पर उनके कॉन्सर्ट टिकटों की कालाबाजारी के लिए भी आरोप लगाये हैं. वहीं  गायक ने कहा कि वह उन लोगों से निराश हैं जो टिकटों की कालाबाजारी के लिए उनसे सवाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह ऐसे कालाबाजारी करने वालों से जुड़े नहीं हैं और कहा कि अगर टिकट इस तरह बेचे जा रहे हैं, तो एक कलाकार कुछ नहीं कर सकता.

भारत में दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट में फैंस की भारी भीड़ देखी गई है. पंजाबी सुपरस्टार ने दिल्ली से अपने दिल लुमिनाटी टूर का शानदार आगाज किया था. इसके बाद उन्होंने जयपुर, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु में शानदार परफॉर्म किया.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button