देश-विदेश

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

बिलासपुर । खेत में कीटनाशक दवा का छिडक़ाव करने गए किसान की करंट प्रवाहित बिजली  तार के संपर्क में आने पर मौत हो गई। घटना 6 नवंबर की सुबह 6 बजे की है। जरहागांव थाना अन्तर्गत ग्राम ठकुरिकापा निवासी कमलेश पाली अपने खेत में कीटनाशक छिडक़ाव करने गया था। जो 12 बजे तक वापस नहीं लौटा तो घर वाले ढूंढने निकले। पर पता नही चला। दोपहर मृतक की भांजी घास काटने गई तो उसको खेत में पड़े देखा और घर वालों को सूचना दी। परिजन खेत पहुंचे तब उन्होंने देखा कि बिजली तार टूटे पड़े हुए थे अचानक कमलेश कुमार पाली का पैर बिजली के टूटे हुए तार पर पड़ गया और करंट की चपेट में आ जाने से खेत में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक तीन बच्चों का पिता है और मन्ने लाल पाली का पुत्र है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button