उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

उत्तराखंड निवास,नई दिल्ली

प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड निवास का किया औचक निरीक्षण
निर्धारित अवधि पर उत्तराखण्ड निवास के कार्य पूर्ण न होने पर आर.के.सुधांशु ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी

देहरादून 25 अगस्त 2024: प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, रमेश कुमार सुधांशु ने रविवार को नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन “उत्तराखण्ड निवास” के चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने “उत्तराखण्ड निवास” निर्माण कार्यों का मुआइना करते हुये कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य मे हो रही देरी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। उनके द्वारा कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को तेज गति से समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिये।

Also read

मुख्यमंत्री ने सालम शहीद समारक के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिये की 50 लाख की घोषणा

सचिव श्री रमेश कुमार सुधांशु ने निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास में विभिन्न कक्षो का जायजा लेते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।
इस निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिशासी अभियन्ता श्री राकेश चंद तिवारी, उत्तराखण्ड सदन के विशेष कार्याधिकारी श्री रंजन मिश्रा तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button