https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
crimeउत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

विदेशी मदिरा की दुकान में बगैर होलोग्राम की शराब बरामद, कार्यवाही

छापेमारी में चंडीगढ़ की 110 पेटी इम्पोर्टेड अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

देहरादून

आबकारी विभाग पर कार्यवाही

आबकारी विभाग में हुए तबादलों और निलंबन के बाद आबकारी आयुक्त हरी चंद सेमवाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए अपनी बात रखी, हरिद्वार और देहरादून में हुए इन ताबड़तोड़ निलंबन और तबादलों का कारण कुछ अनियमितताएं बताई जा रही हैँ जो कि विभाग में की जा रही थी

आपको बता दें कि हरिद्वार में विदेशी मदिरा दुकानों में किए गए निरीक्षण एवं जाँच में अनियमितता पायी गयी जिसमे विशेष रूप से 52 पेटी बगैर होलोग्राम लगी हुई मदिरा बरामद की गई।जिस पर कार्यवाही करते हुए जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार को 72 घण्टे के अंदर जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और आबकारी निरीक्षक क्षेत्र हरिद्वार संजय सिंह रावत को उक्त प्रकरण में लापरवाही बरतने के लिए तत्काल उनके पद से हटाया गया।

देहरादून में भी मध्य रात्रि में की गयी छापेमारी में चंडीगढ़ की 110 पेटी इम्पोर्टेड अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई तथा 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की गई जिसपर कार्यवाही करते हुए देवेंद्र गिरी गोस्वामी सहायक आबकारी आयुक्त मण्डलीय प्रवर्तन गढ़वाल मण्डल के निलंबन की संस्तुति शासन को प्रेषित की जा रही है। वहीँ राजीव सिंह चौहान जिला आबकारी अधिकारी देहरादून ६ सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को पद से हटाते हुये कार्यालय आबकारी आयुक्त उत्तराखंड सम्बद्ध किया गया है
सरोज पाल आबकारी निरीक्षक जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को भी निलंबित किया गया है

आबकरी विभाग में मध्य रात्रि को हुई इस कार्यवाही के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है हालांकि आबकरी आयुक्त हरी चंद सेमवाल का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में विभागीय अधिकारीयों की संलिप्तता की बात प्रकाश में नहीं आयी है लेकिन अपने कर्तव्यों में शिथिलता बरतने पर यह कार्यवाही की गयी है |

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button