https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडखेलयूथ
Trending

कालसी में आयोजित क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं

क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कालसी में यमुना शरदोत्सव क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा सीएचसी कालसी में मानकों के अनुसार सभी मेडिकल स्टॉफ के पदों को भरने की स्वीकृति दिए जाने के साथ ही विकासखंड कालसी के अंतर्गत इच्छाडी, खड़स, टोंस नदी में नागथात से बोराडांडा तक पेयजल योजना का निर्माण करवाए जाने की घोषणा की गई। उन्होंने विकासखंड कालसी के अंतर्गत बुरासी-घणता, कालसी-बैराटखाई मोटर मार्ग के निर्माण के साथ ही चकराता विकासखंड के अंतर्गत खाटवा मोटरमार्ग के 03 किमी का नव निर्माण करवाए जाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान एवं सीडीओ देहरादून श्रीमती झरना कामठान को सम्मानित करने के साथ ही दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में प्रथम स्थान मिलने पर प्रदेश की झांकी के टीम लीडर संयुक्त निदेशक सूचना श्री के. एस. चौहान को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि हम युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। अब जो कोई भी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ करेगा, उसे कठोरतम सजा दी जाएगी। साथ ही संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दिशा निर्देशन में हमारी सरकार उत्तराखण्ड को “सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड” बनाने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। “सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड” के निर्माण के लिए युवाओं का सशक्तीकरण एक मुख्य कार्य है, जिस हेतु हमारी सरकार पूर्ण रूप से संवेदनशील है। इस अवसर पर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, ब्लॉक प्रमुख कालसी श्री मठोर सिंह, श्री भीम सिंह चौहान,श्री रितेश असवाल, आईजी श्री के एस नगन्याल, सीडीओ सुश्री झरना कमठान एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button