उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं

अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन-समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आज जो भी जन शिकायतें एवं समस्याओं के लिए पत्र प्राप्त हुए हैं उनको समाधान के लिए शीघ्र संबंधित अधिकारियों को भेजा जाए। सभी समस्याओं एवं शिकायतों पर हुई कार्यवाही का वे स्वयं भी फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक रूप से लोगों के कार्यों को अटकाया जा रहा है या विलंब किया जा रहा है उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन-समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आज जो भी जन शिकायतें एवं समस्याओं के लिए पत्र प्राप्त हुए हैं उनको समाधान के लिए शीघ्र संबंधित अधिकारियों को भेजा जाए। सभी समस्याओं एवं शिकायतों पर हुई कार्यवाही का वे स्वयं भी फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक रूप से लोगों के कार्यों को अटकाया जा रहा है या विलंब किया जा रहा है उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर एडीजी श्री वी. मुरूगेशन, अपर सचिव श्री जगदीश चन्द्र काण्डपाल एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर एडीजी श्री वी. मुरूगेशन, अपर सचिव श्री जगदीश चन्द्र काण्डपाल एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button