उत्तराखंड
Trending

आपदा प्रबंधन में सभी विभाग आपस में तालमेल से काम करेंगे

 चारधाम यात्रा के दौरान सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करेंगे। इसे देखने के लिए आज प्रदेश में मॉक ड्रिल की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यह मॉक ड्रिल की गई….बता दें कि प्रदेश भर में आपदा प्रबंधन की यह मॉक ड्रिल हुई। जिसके तहत उत्तरकाशी के बड़कोट में बादल फट गया तो वहीं हरिद्वार में गंगा में बाढ़ आने से 12 श्रद्धालु लापता हो गए। बचाव दल मौके पर हैं। वहीं दूसरी तरफ सीएम धामी हालात का जायजा लेने कंट्रोल रूम पहुंचे…आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम को फोन पर महाराणा प्रताप स्टेडियम के समीप ओआईसिस स्कूल के पास नदी में बाढ़ आने से तटीय क्षेत्र में स्कूली बच्चो के फंसे होने की सूचना मिली। जिस पर जिलाधिकारी देहरादून डॉ सोनिका ने आईआरएस को सक्रिय करते हुए आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आपदा के दौरान सभी विभाग तालमेल के साथ कार्य करें इसके उद्देश्य से मॉक ड्रिल की गई

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button