https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
crimeउत्तराखंड
Trending

बाबा तरसेम सिंह की हत्या में पंजाब के कुख्यात गैंग का हाथ

 

उत्तराखंड के DGP अभिनव कुमार ने प्रेस वार्ता कर हरिद्वार में हुए एनकाउंटर के बारे मे जानकारी दी

देहरादून 9 अप्रैल 2024:प्रेसवार्ता में उत्तराखंड के DGP अभिनव कुमार ने बताया कि नानकमत्ता गुरूद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गयी थी। वहीँ इस पूरे हत्याकांड में पंजाब की कुख्यात गोल्डी ब्रार और लौंरेंस बिश्नोई गैंग के शामिल होने की संभावनाएं भी नज़र आ रही हैँ वहीँ हत्याकांड से पहले 7 दिन तक़ गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों ने गुरूद्वारे की रेकी की थी जिस वजह से यह तो साफ हो जाता है कि तरसेम सिंह का कोई करीबी इस हत्याकांड में सीधे रूप से सम्मिलित है |

इस पूरे मामले में 11 षड़यंत्रकारीयों को चिन्हित किया गया है जिसमे एक एनकाउंटर में मारा जा चुका है, 7 को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीँ 3 आरोपी फिलहाल फरार चल रहें हैँ हालांकि किन कारणों से इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था इसके बारे में पुलिस अभी कुछ भी कहने से कतरा रही है।

Also read

निर्वाचन में इस्तेमाल वाहनों में लगेगा जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम

इस हत्या में कई नामी गिरामी लोगों के नाम सामने आ रहे हैँ ऐसे संकेत पुलिस की तरफ से ज़रूर दिए गए हैँ हालांकि कौन यह लोग हो सकते हैँ इस जानकारी को पुलिस पूरी तरह से गोपनीय रखना चाहती है

वहीँ इस हत्या की साज़िश में शामिल सभी आरोपी जल्द जेल की सालाखों के पीछे होंगे ऐसा dgp अभिनव कुमार ने आश्वासन दिया है

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button