उत्तराखंडसामाजिक
Trending

पुलिस ने लौटाए करीब 10 लाख कीमत के खोए हुए मोबाइल फोंस

करीब 70 लोगों को वापिस मिले उनके गम हुए मोबाइल फोन

 

देहरादून पुलिस ने गुम हुए 70 मोबाइल फ़ोन बरामद कर उनके असली मालिको तक पहुंचा दिए है। इन फोनों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
मोबाइल फोन जरूरत के साथ साथ आज कल स्टेटस सिंबल भी बन गया है जिसके लिए लोग लोन ले कर भी महंगे मोबाइल फ़ोन खरीदते हैं। और अगर आपको यह महंगा मोबाइल फोन गुम हो जाए तो आपको कितना दुख होगा। कुछ लोगो ने साइबर सेल में मोबाइल गुम होने की शिकायत की थी।

साइबर सेल की टीम ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन तलाश की। इस दौरान मोबाइलों की लोकेशन के अनुसार टीमों को हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों में भेजा गया। पुलिस द्वारा गुम हुए 70 मोबाइल बरामद किए गए। इनमें आई फोन से लेकर अलग अलग कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं देहरादून पुलिस द्वारा सभी मोबाइलों के मालिकों को बुलाकर जाँच-पड़ताल के बाद उन्हें मोबाइल सौंपे गए।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button