https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-बेमेतरा में बाप-बेटे ने की कोटवार की हत्या, अवैध संबध के शक में धारदार हथियार से किए वार

बेमेतरा.

बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलतरा में गुरुवार को कोटवार रोहित मानिकपुरी पिता बुध्दुदास मानिकपुरी उम्र 42 के हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं।
बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि जांच में पाया गया कि कोटवार के मृतक रोहित मानिकपुरी का ग्राम बेलतरा के ज्वाला मानिकपुरी की पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था।

इसी बात को लेकर ज्वाला सिंह व उसके पिता संतोष रोहित से रंजिश रखते थे। 9 अक्टूबर की रात में जब मृतक अपने खेत में बने मकान की छत पर बैठा था, उसी दौरान संतोष मानिकपुरी अपने पुत्र ज्वाला सिंह के साथ जाकर रोहित मानिकपुरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले रोहित मानिकपुरी की मौत हो गई। इसके बाद दोनों पिता-पुत्र भाग गए। पुलिस ने आरोपी संतोष मानिकपुरी पिता बरसन मानिकपुरी उम्र 50 व ज्वाला सिंह पिता संतोष मानिकपुरी उम्र 30 को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button