https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News- केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का किया ऐलान: सीएम धामी ने कह दी बड़ी बात, जानिए ऐसा क्या बोल दिया…

देहरादून: केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में ‘सुपर कैबिनेट’ बैठक हुई और जाति जनगणना कराने का फैसला लिया गया। जिसको लेकर देशभर के तमाम बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया और इसे आम जनता के हित में बताया।

सभी वर्गों का होगा संतुलित विकास

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जनगणना के साथ-साथ जातीय जनगणना के निर्णय को स्वीकृति देना एक ऐतिहासिक और दूरगामी सोच का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल सामाजिक न्याय की भावना को बल देगा बल्कि देश की विविधतापूर्ण संरचना को समझने और सभी वर्गों के संतुलित विकास हेतु ठोस नीति निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री की यह पहल ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करती है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button