उत्तराखंड

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात: जल विद्युत परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दिलाने पर जोर, प्रदेश को मिल सकता है ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ावा….

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की. इस दौरान सीएम धामी ने 7 जल विद्युत परियोजनाओं के विषय में चर्चा की, जिसमें 5 पूर्व संस्तुत जल विद्युत परियोजनाओं और 2 अन्य परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया.

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले CM धामी, 7 जल विद्युत परियोजनाओं को लेकर  की चर्चा... - Lalluram

इसके अलावा सीएम धामी ने धौलीगंगा नदी पर प्रस्तावित सेला उर्थिंग जल विद्युत परियोजना (114 मेगावाट) पर भी चर्चा कर राज्य के व्यापक हित में इस परियोजना के लिए सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान करने का आग्रह किया. साथ ही सीएम ने केंद्रीय मंत्री को चारधाम यात्रा के लिए भी आमंत्रित किया और सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन देने के लिए उनका आभार जताया.

मुख्यमंत्री धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक में लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार गंगा सहित सभी नदियों की निर्मलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है. हमारी नीति है कि इकोलॉजी और इकोनोमी के बीच संतुलन बनाते हुए राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति की जाए.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button