उत्तराखंड
Trending

CM ने सिमड़ी बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना, आर्थिक सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार बेस अस्पताल में पौड़ी के सिमड़ी में हुई बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि घायलों के इलाज के लिये सरकार द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने डॉक्टरों से भी घायलों के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में फर्स्ट रेस्पांडर के रूप में पहुँचे ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आस-पास के ग्रामीण पहुँचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। मुख्यमंत्री ने डीएम पौड़ी को निर्देशित किया कि जिन ग्रामीणों ने आपदा की घड़ी में घायलों और मृतकों को बाहर निकालने में मदद की है उनकी सूची बनाकर उनको भी प्रोत्साहित करने हेतु प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 अक्तूबर को उत्तरकाशी और पौड़ी की घटनाओं में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख, गम्भीर घायल को ₹1-1 लाख और सामान्य घायल को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button