crimeउत्तराखंड
Trending

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने वाले गिरफ्तार

प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब वह मंत्रियो की भी सुपारी लेने लगे हैं।
सितारगंज विधानसभा से विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने
आया है।
उत्तराखंड पुलिस ने कैबिनेट मंत्री व
सितारगंज से विधायक सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सितारगंज पुलिस
ने पकड़े गए अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
बता दे कि कोतवाली में विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे द्वारा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के जीवन को क्षति पहुंचाने का षड्यंत्र
रचने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी।
सितारगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।सितारगंज पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है मिली
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी जेल में बैठकर आरोपियों ने कैबिनेट मंत्री की हत्या की योजना बनाई थीं।
पुलिस ने मुख्य आरोपी हीरा सिंह कोटा फार्म सितारगंज निवासी के साथ ही एक तांत्रिक के साथ दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
किया है। बताया जा रहा है कि सिडकुल क्षेत्र में सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप में हीरा
सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, हीरा सिंह अपनी गिरफ्तारी और खनन का कारोबार बंद होने के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को
जिम्मेदार मानता था।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की टीमें बनाई गई थीं।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button