https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडखेल
Trending

36th नेशनल गेम्स में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय में गुजरात में आयोजित 36NationalGames के एथलेटिक्स में मेडल प्राप्त विजेताओं व उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित करने के साथ ही सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में आयोजित 36NationalGames में राज्य के सभी खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिये खिलाड़ियों के व्यापक हित में नई खेल नीति के साथ ही अनेक कल्याणकारी कदम उठाये गये हैं। इस दौरान उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संदीप शर्मा, उत्तराखंड एथलेटिक्स के सचिव, श्री के.जे.एस.कलसी, कोषाध्यक्ष श्री एम सी शाह, श्री सूरज सिंह पंवार सिल्वर मेडलिस्ट, कुमारी मानसी नेगी सिल्वर मैडलिस्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button