https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

जांच नाका पर विधायक विक्रम मंडावी ने अवैध रेत खनन के खिलाफ किया चक्काजाम

बीजापुर

अवैध रेत खदान व भंडारण के मामले अब राजनीति गरमा गई है. अवैध रेत खनन को लेकर जांच समिति के संयोजक विधायक विक्रम मंडावी के साथ कांग्रेसियों ने बीजापुर जिले के अंतिम छोर तारलागुड़ा के जांच नाका पर चक्काजाम रहे हैं.

नेशनल हाइवे 163 पर चक्काजाम कर रहे कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार और स्थानीय नेताओं पर रेत तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.

चक्काजाम कर रहे कांग्रेसी स्थानीय वन विभाग के साथ राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारियों से बात करने की मांग पर अड़े हुए हैं. उनका कहना है कि जब तक स्थानीय अधिकारियों से मामले पर बात नहीं होगी, तब तक हम यही पर डटे रहेंगे. चक्का जाम जारी रहेगा.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button