https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

हाथ जोड़कर विनती है कि अब कुछ काम भी कर लीजिए

नई दिल्ली,। दिल्ली में आपराधिक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताई है। केजरीवाल ने इसे जंगल राज बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। पूरी तरह से जंगल राज है। देश की राजधानी में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंडर आती है। उन्हें तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में अपराध की कुछ खबरों का भी जिक्र किया। वहीं, दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात को लेकर सवाल किए। सौरभ ने पोस्ट में लिखा-हाथ जोड़कर विनती है कि अब कुछ काम भी कर लीजिए। आपने पिछले दो साल सिर्फ दिल्ली सरकार के कामों को रोकने में लगा दिए। हमारी कमियों को ढूंढते रहे लेकिन जो जिम्मेदारी आपकी है, उसमें आप पूरी तरह फेल हो गए हैं। आपका तो वोट भी गुजरात में है लेकिन हमें तो दिल्ली में ही रहना है।
सौरभ ने दूसरे पोस्ट में लिखा-दिल्ली में गैंग और गैंगस्टरों का उदय हुआ है। सौरभ ने नांगलोई की एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि नांगलोई में मिठाई की दुकान चलाने वाले से जबरन वसूली की मांग की गई। जब नहीं मिली तो वसूली के लिए फायरिंग कर दी। दूसरी घटना नारायणा में हुई। यहां पर शोरूम संचालक से वसूली मांगी गई। यहां पर भी वसूली के लिए फायरिंग की गई। अपराधियों ने गुलाबी बाग में तीन करोड़ के आभूषण लूट कर फरार हुए। महिपालपुर के एक होटल में गोलीबारी हुई। सौरभ ने अपराध की इन घटनाओं का जिक्र करते हुए एलजी पर तंज कसा। सौरभ ने लिखा- दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना विदेश यात्रा पर हैं और दिल्ली के बीजेपी सांसद दिल्ली से गायब हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button