उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीति
Trending

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती,5 नवंबर को भी चलेगा सत्र

5 नवंबर को भी चलेगा सत्र

देहरादून 4 नवंबर 2025: उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर चल रहे विधानसभा के विशेष सत्र की अवधि एक दिन और बढ़ा दी गई है। अब यह सत्र दो की बजाय तीन दिन तक चलेगा। विधायकों की उत्सुकता और व्यापक चर्चा की आवश्यकता को देखते हुए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कल भी सदन की कार्यवाही जारी रहेगी। विधायक राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियों और आगामी 25 वर्षों के विकास रोडमैप पर अपने विचार रखेंगे। रजत वर्ष का यह विशेष सत्र अब राज्य के भविष्य की दिशा तय करने वाली ऐतिहासिक चर्चा बनता जा रहा है।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button