देश-विदेश

कड़ाके की ठंड के लिए अभी करना होगा और इंतजार

भोपाल।  मप्र में मौसम ने करवट बदल ली है, फिलहाल अभी प्रदेश में ठंड का असर कम है। लेकिन सुबह और रात के समय सर्दी का एहसास होने लगा है। उत्तर भारत में बर्फबारी नहीं हो रही है और मौसम में खास बदलाव की संभावना अभी फिलहाल नहीं है। हालांकि प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की ठंडक ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। प्रदेश में जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।  
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। उज्जैन, रीवा, इंदौर, सागर,  जबलपुर, ग्वालियर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहे।

कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की जानकारी दी है। शनिवार को भोपाल के मौसम में धुंध बनी रह सकती है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button