https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, सामान्य मौत बताकर दफना, पुलिस ने पीएम कराने कब्र से निकाला शव

गरियाबंद

8 माह पहले हुए सिरहा (पुजारी) की हत्या मामले में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है. पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा था और सामान्य मौत बताकर दफना दिया था. अब प्रेमी ने अपनाने से इंकार किया तो पत्नी ने पूरा राज खोला. इस मामले में पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा.

पूरा मामला गरियाबंद कोतवाली क्षेत्र के गुजरा गांव का है. 8 माह पहले ग्राम के सिरहा (पुजारी ) रोमन सिंह की मौत हो गई थी, लेकिन मौत सामान्य नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई थी. इस राज से पर्दा मृतक सिरहा की पत्नी लक्ष्मी ध्रुव ने ही गांव वाले के सामने उठाया. उन्होंने इस हत्या में स्वयं और गांव में रहने वाले प्रेमी भीखम सिंह के शामिल होने की सूचना देकर सबको हैरानी में डाल दिया. इस खुलासे के बाद परिवार के सबसे बड़े भाई ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी.

पत्नी से अवैध संबंध बनाते देख लिया था
भीखम को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल किया. 12 जनवरी 2024 को भीखम को पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते रोमन ने देख लिया था. इसके बाद आरोपी ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति को गमछे से गला घोटकर मार दिया. उस समय इसे सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था. आरोपी जब मृतक की पत्नी को अपनाने से इंकार किया तो उसने हत्या के  राज से पर्दा उठा दिया. इस मामले में एसडीओपी निशा सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में लिया है. शव को कब्र से निकालकर पीएम कराई जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button