राजनीति

राज्यसभा में सभापति ने की मर्यादा की बात तो बिफरे खड़गे बोले-आप मुझे मत सिखाइए

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का सोमवार को पहले दिन राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच जमकर बहस हुई। दरअसल सभापति धनखड़ ने खड़गे से कहा कि हमारे संविधान को 75 साल पूरे हो रहे हैं। उम्मीद है आप इसकी मर्यादा रखेंगे।

75 सालों में मेरा योगदान भी 54 साल का 
इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने जवाब दिया कि इन 75 सालों में मेरा योगदान भी 54 साल का है। तो आप मुझे मत सिखाइए। इस पर सभापति धनखड़ ने कहा कि मैं आपको इतना सम्मान देता हूं और आप ऐसा बोल रहे हैं। मुझे दुख पहुंचा है। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही 27 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई। उधर लोकसभा की कार्यवाही भी पूरी नहीं हो सकी। विपक्ष के नेता संसद में अडाणी मुद्दे को लेकर हंगामा करते रहे। सदन को 27 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button