देश-विदेश

बिहार में मौसम का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने से बदलेंगे हालात

पटना। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने से प्रदेश के वातावरण में ठंड बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में ठंड और परेशान करेगी। आजकल शाम ढलते ही तापमान में गिरावट आने लगती है। सुबह में भी कोहरा का प्रभाव बढ़ने लगा है। प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव अभी जारी है। मंगलवार को डेहरी राज्य का सर्वाधिक ठंडा रहा। वहां पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम में काफी तेजी से बदलाव
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी का कहना है कि राज्य में काफी तेजी से मौसम बदल रहा है। मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात है। चक्रवात उत्तर दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। उसका प्रभाव अब देश के मैदानी भाग पर दिखाई देने लगा है।

बिहार में भी उसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। राज्य में बादल छाने लगे हैं। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले एक सप्ताह में तापमान में काफी गिरावट आने की उम्मीद है।

भागलपुर में 4 से 5 दिनों तक ऐसे ही ठंड बनी रहेगी
सर्दी का मौसम आ गया है। फिलहाल विशेष बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। ऐसा ही ठंड अभी आने वाले पांच दिनों तक बना रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक दिसंबर तक भागलपुर जिले में आसमान साफ एवं मौमौसम शुष्क रहने का अनुमान बताया गया है।

अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। आद्रता सुबह में 95 प्रतिशत और दोपहर में 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।

सात से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफतार से पश्चिमी हवा चलेगी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विज्ञानी डॉ. नेहा पारीक ने बताया कि ऐसा ही मौसम अभी बना रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 90 प्रतिशत आद्रता के साथ तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। सुबह ठंड लगेगी।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button