उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी में 54th RR (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षान्‍त समारोह का आयोजन

 

*इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी में 54th RR (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षान्‍त समारोह का आयोजन*

Dehradub 24 april 2024:इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षणरत 2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के दीक्षान्‍त समारोह का आयोजन दीक्षान्‍त-गृह, वन अनुसंधान संस्‍थान (एफआरआई) में किया गया। महामहिम राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस अवसर पर 2022-24 पाठ्यक्रम के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी तथा मित्रदेश भूटान के 2 विदेशी प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का समापन हुआ। वर्तमान बैच से सर्वाधिक 15 अधिकारी मध्‍य प्रदेश राज्‍य को प्राप्‍त हुए हैं। जबकि उत्‍तराखंड को तीन अधिकारियों की सेवाएं मिली। उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियाँ प्राप्‍त करने वाले 22 परिवीक्षार्थियों को समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा विभिन्‍न प्रमाण पत्र एवं पुरस्‍कार प्रदान किए गए।

आपको बता दें 1926 से FRI संस्‍थान, पहले इंडियन फॉरेस्‍ट कॉलेज और अब राष्‍ट्रीय वन अकादमी के रूप में देश की सेवा कर रहा है। स्‍वतंत्र भारत के समस्‍त भारतीय वन सेवा अधिकारियों और 14 मित्र राष्‍ट्रों के 365 वन अधिकारियों ने अब तक इस संस्‍थान से प्रशिक्षण प्राप्‍त किया है।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button