https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़ में तंत्र-मंत्र की सिद्धी पाने के लिए कब्र से निकाला महिला का शव

गरियाबंद

तंत्र-मंत्र की सिद्धी पाने के लिए महिला का कब्र खोदकर शव निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह घटना छुरा थाना क्षेत्र के सिवनी ग्राम की है. इस मामले में पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एएसपी जितेंद्र चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की है.

मिली जानकारी के मुताबिक, भुखन विश्वकर्मा की पत्नी सुनेती विश्वकर्मा की मृत्यु होने के बाद शव को मिट्टी में दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया था. गांव के ही एक व्यक्ति और उसके अन्य साथी ने लाश को कब्र से बाहर निकालकर पूजा तंत्र विधा जैसा कार्य किया गया था. मृतक के ही मोहल्ले के रहने वाले ने इस घटना को अंजाम दिया है. आसपास पता किए तो पता चला कि गांव के नंदे यादव शाम को रापा फावड़ा लेकर शमशान घाट की ओर गया था. गांव में नंदे यादव को बुलाकर पूछे तो कब्र को अपने साथियों के साथ खोदना बताया.

मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत छुरा थाने में की. इस घटना के बाद गांव में आक्रोश है. छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सही ढंग से ग्रामीणों एवं परिजनों के माध्यम से खुदी हुई कब्र को ठीक किया. ग्रामीणों को समझाइश देते हुए पुलिस ने मामला शांत कराया. वहीं पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button