https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: उत्तराखंड में तबादला एक्सप्रेस: 33 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए कौन कहां हुआ तैनात….

IAS Transfer News : उत्तराखंड में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। धामी सकार ने 33 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सरकार ने यह कमद उठाया है। पौड़ी जिलाधिकारी आशीष चौहान को यूकाडा का सीईओ बनाया गया है।

मनीष कुमार बने चंपावत डीएम

वहीं चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे को अपर सचिव कार्मिक और ऊधमसिंह नगर मनीष कुमार को चंपावत का डीएम नियुक्त किया गया है। सौरभ गहरवार को प्रबंध निदेशक सिडकुल, प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग डीएम और उत्तरकाशी के डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव ऊर्जा, सहकारिता व निदेशक उरेडा की जिम्मेदारी दी गई हैं।

इसके अलावा आईएएस सचिन कुर्वे से सचिव पर्यटन, सचिव वित्त दिलीप जावलकर को जलागम विभाग और सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज पांडे से श्रम विभाग हटाया गया है।

देखें आदेश :-

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button