उत्तराखंड

Uttarakhand News: ‘योग्य उम्मीदवारों को मौका नहीं मिलता था…भर्तियों में पारदर्शिता पर बोले सीएम धामी – नकल माफिया पर लगा अंकुश, 44% महिलाओं ने हासिल किया स्थान….

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकार भर्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में भर्तियों के समय किस तरह पक्षपात होता था, योग्य उम्मीदवारों को मौका नहीं मिल पाता था। उनकी प्रतिभा और क्षमता के साथ न्याय नहीं हो पाता था। जिसका फायदा उठाकर भ्रष्टाचारियों, रिश्वतरखोरों और नकल माफिया द्वारा खेल खेला जाता था। जिस पर अंकुश लगाने के लिए हमने सख्त नकलविरोधी कानून लागू किया।

44 प्रतिशत महिलाओं ने अपना स्थान पाया

सीएम धामी ने इस भर्ती में 44 प्रतिशत महिलाओं ने भी अपना स्थान पाया है। आपकी असली परीक्षा अब शुरू होने वाली है। इस नियुक्ति के साथ ही बड़ी जिम्मेदारी भी आप सभी को मिलने वाली है। आप सभी प्रदेश की कानून और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान देंगे। हर साल प्रदेश में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, जिनका प्रबंधन भी आप सभी को करना है।

सीएम धामी ने आगे कहा कि आज के इस आधुनिक युग में अपराधों के बदलते स्वरूप में पुलिस की भूमिका पहले से चुनौतीपूर्ण हो गई है। ऐसे में नवाचार को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। अब पुलिस को कानून व्यवस्था के साथ ही आर्थिक क्राइम, नशे के खिलाफ मुहिम में भी भूमिका निभानी होती है।

हमारी सरकार उत्तराखण्ड पुलिस को आधुनिक एवं स्मार्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे जवानों को कठिन परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है। कई बार पुलिस जवानों को आठ घंटे से अधिक ड्यूटी करनी पड़ती है। ऐसे में उनके कल्याण के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button