उत्तराखंड

Uttarakhand News: नैनीताल में नितिन नबीन ने की महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना, बोले- देवभूमि की ऊर्जा से दिखता है शहीदों का पराक्रम…..

नैनीताल. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन उत्तराखंड प्रवास पर हैं. गुरुवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि समेत श्रद्धालु उपस्थित थे.

नितिन नबीन ने कहा कि हमारी विरासत और संस्कृति पूरी दुनिया में स्थापित है. अगर कोई भारतीय संस्कृति की छाप देखना चाहता है, तो उसे इस देवभूमि को देखना चाहिए. ये पवित्र भूमि इसी प्रकार ऊर्जावान रहे, ऐसी मेरी कामना है, ये शहीदों की भूमि है, हमारे शहीदों का पराक्रम इस भूमि के तेज से हमेशा दिखता है. हम मानते हैं कि इस भूमि की ऊर्जा पूरे राज्य के लोगों के विकास के साथ, विश्वास के साथ है. जिस प्रकार से हमने यहां पर सेवाभाव से लोगों का काम किया है, मुझे उम्मीद है कि जनता का वही आशीर्वाद हमें फिर से मिलेगा.

बता दें कि हल्द्वानी में विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है. जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है. उन्होंने पार्टी का लक्ष्य साफ करते हुए चुनौतियों की ओर भी इशारा किया. नितिन नबीन ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से पूरे देश में जीत का संदेश जाएगा. भाजपा अध्यक्ष इस दौरान हल्द्वानी में शुद्धीकरण मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजनीतिक षड्यंत्र रचने का काम किया. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी युवाओं को भ्रमित करने और देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन कांग्रेस की विभाजनकारी नीति उत्तराखंड को अपमानित नहीं कर सकती.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button