https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडधार्मिक

घर के सामने मदार का पेड़ होना शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र, किस तरह के मिलते हैं परिणाम

हिन्दू धर्म में कई सारे पेड़ पौधों को पवित्र और पूजनीय माना गया है. इनमें तुसली, बेल, पीपल, आंवला आदि शामिल हैं. वहीं मदार का पेड़ बेहद महत्वपूर्ण माना गया है और इसका संबंध भगवान शिव से माना गया है. मान्यता है कि इसका फूल चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं. इस पौधे को अर्क, आक, मदर आदि नामों से जाना जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं ये पौधा यदि आपके घर के सामने है तो आपको इसके कैसे परिणाम मिल सकते हैं? दरअसल, मदार के बीज, पत्ते और दूध का उपयोग तंत्र-मंत्र के अनुष्ठानों में किया जाता है. वहीं इसको लेकर वास्तु में कहा जाता है कि यह आपको अशुभ परिणाम दे सकता है. आइए जानते हैं इस पौधे से जुड़ी खास बातें भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

वास्तु शास्त्र में बताया गया है अशुभ पौधा
मदार के पौधे को वास्तु शास्त्र में अशुभ पौधे के रूप में देखा जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इस पौधे को घर के सामने लगाने से आपको कभी भी अच्छे परिणाम नहीं मिलते. इसके अलावा आपके घर के सदस्यों को नकारात्मकता, बीमारी और यहां तक कि दुर्घटनाओं का सामना भी करना पड़ सकता है.

मदार का पौधा शुभ या अशुभ
इस पौधे के फूल भले ही महादेव को अर्पित किए जाते हों, लेकिन इस पौधे का आपके घर के सामने होना अशुभ माना गया है. ऐसा माना जाता है कि यह पौधा नकारात्मक परिणाम देने वाला होता है. ऐसे में यदि यह आपके घर के सामने लगा है तो आपके घर में कभी भी सुख-शांति नहीं हो सकती.

कलह-क्लेश की स्थिति बनेगी
यदि आपके घर के सामने मदार का पौधा लगा है तो आपके घर में दुर्भाग्य का आगमन ​हो सकता है और घर में लगातार कहल और क्लेश की स्थिति बन सकती है. यही नहीं, इस पौधे के नकारात्मक परिणामों से आपके घर में रोग-दोष भी लगातार आते रहेंगे, इसलिए ध्यान रखें कि आपके घर के सामने यह पौधा नहीं होना चाहिए.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button