https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: कोरोना को लेकर सरकार सतर्क, अस्पतालों में अलर्ट जारी, सभी मरीजों की रैपिड व RTPCR जांच अनिवार्य…..

देहरादून. एक बार फिर देश में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है. ऐसे में उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट मोड पर है. कोविड सिम्टम्स वाले मरीजों के लिए रैपिड टेस्ट और RTPCR जांच अनिवार्य की गई है. इसके अलावा सभी अस्पतालों में पूरी तैयारी रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं. हल्द्वानी शहर में जिला अस्पताल और सुशीला तिवारी अस्पताल में अलर्ट जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश लागू कर दिए गए हैं.

बता दें कि संक्रमण को लेकर सरकार सतर्क हो गई है. मंगलवार को ही स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने अधिकारियों के साथ कोविड प्रबंधन की समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर कोई लापरवाही बरती नहीं जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड अभी नियंत्रण में है. प्रदेश सरकार हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है. उन्होंने प्रदेश के सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड के उपचार और रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि जांच में तेजी लाने के साथ निगरानी तंत्र को मजबूत किया जाए. कोविड मरीजों के उपचार के लिए आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बाइपैप मशीन, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के साथ आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो. अस्पतालों में इलाज के लिए आ रहे इन्फ्लुएंजा लक्षण मरीजों की विशेष रूप से जांच की जाए.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button