https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News- धामी सरकार ने तेज की धराली-हर्षिल में युद्धस्तर पर राहत अभियान: हेली सेवा से घर-घर पहुंच रहा राशन, सभी व्यवस्थाओं पर DM की निगरानी….

उत्तरकाशी. धराली, हर्षिल के आपदा प्रभावितों के लिए खाद्यान्न सामग्री निरंतर भेजी जा रही है. आज सुबह हेली सेवा फिर शुरू होने पर राशन सामग्री को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शासन प्रशासन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दैनिक आवश्यकता की चीजों से लेकर खाद्यान्न सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटी है.

प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राशन वितरण की प्रक्रिया भी गतिमान है. लोगों के घर-घर जाकर टीमों द्वारा लगातार राशन वितरण किया जा रहा है. राहत शिविरों में भी चिकित्सा, खाने से लेकर रहने तक सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं सभी व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण कर रहे हैं. धराली-हर्षिल में युद्धस्तर पर सर्च अभियान और व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने की प्रक्रिया लगातार जारी है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button