https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

मोहला : 30 अप्रैल तक बनवाएं आयुष्मान वय वंदन कार्ड, 70 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज

मोहला
देशभर में प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाया जा रहा है जिसके जरिए 70 या उससे अधिक के उम्र वाले लोगों का 5 लाख रुपए तक का इलाज आयुष्मान में रजिस्टर किसी भी निजी और सरकारी अस्पताल में करा सकते है। इसका लाभ हर वर्ग व आय के वरिष्ठ जन कोई भी बीपीएल, एपीएल  राशनकार्ड धारी को 5 लाख तक अतिरिक्त कवर मिलेगा।
जिला मोहला-मानपुर-अं चौकी में 19 मार्च से 30 अप्रैल तक संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सम्बन्धित सीएचओ, एएनएम क्षेत्र की मितानिन दीदी, और कियोस्क ऑपरेटर और सीएसी ऑपरेटर से संपर्क कर बनवा सकते है। हितग्राही के आधार कार्ड में दर्ज जन्म तिथि के आधार पर आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि आयुष्मान वय वंदन कार्ड घर बैठे ऑनलाइन भी बनाया जा सकता है। इसके लिए आयुष्मान ऐप डाउनलोड कर या
www.benificiary.nha.gov.in
पर जा कर उसमें आरोग्य योजना फॉर सीनियर सिटीजन विकल्प को चुने।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button