https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: सीएम धामी का लोक कलाकारों के लिए तोहफा, बड़ी घोषणा से छाए खुशी के रंग…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में लोक संस्कृति के संवर्धन से जुड़े सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकारों के व्यापक हित में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हेतु मार्ग दुर्घटना की स्थिति में लोक कलाकारों का दुर्घटना बीमा (इंश्योरेंस) किये जाने की घोषणा करते हुए निर्देश दिये हैं कि संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम आवंटन एवं भुगतान संस्कृति निदेशालय से किया जाए।

लोक संस्कृति को दें बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले हमारे संस्कृति कर्मी हमारी पंरम्परागत लोक संस्कृति, लोक संगीत एवं लोक कला को पहचान दिलाने का कार्य कर रहे हैं | राज्य सरकार सांस्कृतिक दलों से जुडे कलाकारों के हित में निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी कार्य जारी रहेगा |

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button