https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

आरपीएफ ने पकड़े दो गांजा तस्कर

रायपुर

रायपुर रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट ने विशेष ड्राईव चलाकर गांजा तस्कर और अवैध वेंडर्स पर कार्रवाई के निर्देश दिए है. यही कारण है कि अब विशेष ड्राईव में ही आरपीएफ को गांजा तस्कर दिखाई देते है. दुर्ग आरपीएफ पोस्ट ने ऐसे ही एक गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है.

सूत्रों के मुताबिक रेसुब पोस्ट दुर्ग व विखुशा रायपुर के साथ ऑपरेशन नारकोस के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट दुर्ग प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक एमएल यादव, उप निरीक्षक सनातन थानापति,  आरक्षक एसआर मीना, उप निरीक्षक एसके वर्मा आरक्षक निर्मल कुमार सिंह विखुशा रायपुर के साथ गाड़ी संख्या 12843 पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के पीछे के सामान्य कोच पर सफर कर रहे 2 यात्री को समय 10.40 बजे घेरा बंदी कर पकड़कर गाड़ी से उतारा गया, उसके पास रखे भूरे रंग का बैग को चेक करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया.

आरपीएफ के मुताबिक आरोपियों का नाम समीर मोहम्मद शेख पिता मोहम्मद शेख उम्र 45 वर्ष साकिन लोहदा थाना पहाड़ी जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश और रामविलास साहू पिता बच्छराज साहू उम्र 22 वर्ष साकिन बारी गली कारगिल चौक कस्तूरबा नगर बिलासपुर थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है.

 उनके बैग से कुल 6 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 11 किलो 100 ग्राम  पाया कीमत 2,22,000/- (दो लाख बाइस हजार  रुपये) बताया जा रहा है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये ओडिशा के केसिंगा से इसे ला रहे थे. आरोपियों को शासकीय रेल पुलिस थाना दुर्ग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया है, जहां आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button