देश-विदेश

अंतरिक्ष में ‘फंसीं’ सुनीता विलियम्स, स्पेस स्टेशन में ये क्या काम कर रही हैं? जानकर हैरान रह जाएंगे आप…

अमेरिकी स्पेस एजेंसी की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स कई महीनों से अपने साथी बुच विल्मोर के साथ अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं।

दोनों अब अगले साल फरवरी महीने में ही वापस आएंगे। इस बीच, सुनीता और विल्मोर अंतरिक्ष में तरह-तरह की चीजों को भी अंजाम दे रहे हैं।

सुनीता ने स्पेस स्टेशन पर कुछ ऐसा काम किया, जिसेजानकर आप हैरान रह जाएंगे। उन्होंने स्पेस स्टेशन के बाथरूम की सफाई की है।

उन्होंने स्पेस में ऑर्बिटल प्लंबिंग का काम किया। वहीं, बुच विल्मोर स्पेससूट को ठीक करने की जिम्मेदारी निभा रहे।

सुनीता विलियम्स ने स्पेस स्टेशन के बाथरूम की साफ-सफाई की। उन्होंने अपना दिन ट्रैंक्यूलिटी मॉड्यूल के मैंनेटेंस टास्क पर खर्च किया।

उन्होंने इसके हायजीन कंपार्टमेंट और वहां से वेस्ट हटाने के काम पर फोकस किया। इसमें उनके अंतरिक्ष में साथी विल्मोर बुच ने उनकी मदद की।

इससे पता चलता है कि सुनीता, विल्मोर समेत स्पेस स्टेशन पर मौजूद अन्य अंतरिक्ष यात्री केवल वैज्ञानिकों वाले काम नहीं करते हैं, बल्कि उन्हें किसी आम व्यक्ति की तरह वह सब काम भी करने होते हैं, जो स्पेस स्टेशन में जरूरी हैं।

स्पेस स्टेशन में तमाम वैज्ञानिकों कामों के बीच विल्मोर स्पेससूट का रखरखाव भी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में स्पेसएक्स ड्रैगन कार्गो स्पेसक्राफ्ट पर पहुंचे स्पेससूट की भी सर्विस की।

इसमें स्पेस स्टेशन की कमांडर सुनीता विलियम्स ने भी विल्मोर की मदद की। स्पेससूट से सुरक्षा हार्डवेयर को हटाकर कैमरे और डेटा केबल को लगाना था।

विल्मोर ने कंबस्टन इंटेग्रेटेड रैक के भीतर एक्सपेरिमेंट सैंपल्स को भी बदल दिया है।

इसके जरिए से यह पता लगाने की कोशिश की जाती है कि माइक्रोग्रेविटी में आग की लपटें कैसे फैलती हैं। यह रिसर्च अंतरिक्ष और पृथ्वी पर आग के फैलने से रोकने के लिए सेफ्टी प्रोटोकॉल्स के लिए जरूरी होगी।

The post अंतरिक्ष में ‘फंसीं’ सुनीता विलियम्स, स्पेस स्टेशन में ये क्या काम कर रही हैं? जानकर हैरान रह जाएंगे आप… appeared first on .

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button