उत्तराखंड

Uttarakhand News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहा—जनता का विकास और सुशासन पर अटूट विश्वास…..

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन, सुरक्षा की गारंटी और अंत्योदय के संकल्प पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है, जो आज पूरे राष्ट्र में विकास की गंगा को अविरल रूप से प्रवाहित कर रहा है।

बंगाल ने चुनी विकास की रफ़्तार

सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बंगाल ने चुनी विकास की रफ़्तार, खिला कमल बनेगी डबल इंजन सरकार। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता व भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

राष्ट्रहित के पक्ष में स्पष्ट जनादेश

निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की दृढ़ प्रतिबद्धता का यह परिणाम है कि बंगाल के हमारे भाई-बहनों ने भय, तुष्टिकरण और अव्यवस्था को तिलांजलि देते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।

शासन, सुरक्षा की गारंटी

यह विजय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन, सुरक्षा की गारंटी और अंत्योदय के संकल्प पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है, जो आज पूरे राष्ट्र में विकास की गंगा को अविरल रूप से प्रवाहित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button