https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

सेना का वाहन फिसलकर खाई में गिरा, एक कमांडो की मौत, 3 घायल

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक सेना का वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चार जवान घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों व बचावकर्मियों ने घायल जवानों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें इलाज के दौरान लांसनायक बलजीत सिंह की मौत हो गई। वहीं तीन घायलों का इलाज जारी है।
सेना के अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार रात गहरी खाई में सेना का वाहन गिरने से चार कमांडो घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सीमावर्ती जिले के मंजाकोट इलाके में हुई, वाहन भी क्षतिग्रहण हो गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों व बचावकर्मियों ने घायलो को बाहर निकाला और और अस्पताल पहुंचाया उनमें से दो की हालत गंभीर बताई थी। जिसमें लांसनायक बलजीत सिंह की मौत हो गई है।
बता दें कि 9 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय जवानों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को जवानों ने मार गिराया। जानकारी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस को घुसपैठ का इनपुट मिला था, जिसके बाद एलओसी पर अलर्ट था। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर है। इससे पहले 30 अगस्त को भारतीय सेना के जवानों ने चुनाव से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button