https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: बाबा बौखनाग मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, सीएम धामी ने मंदिर निर्माण का लिया था संकल्प…

देहरादून: उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग के निकट नवनिर्मित बाबा बौखनाग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। इस अवसर पर सुरंग के ब्रेकथ्रू स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। आज का दिन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य की बुनियादी संरचना और तीर्थ यात्रा मार्गों के विकास की दिशा में भी एक नई उपलब्धि को दर्शाता है।

धामी ने लिया था मंदिर निर्माण का संकल्प :-

वर्ष 2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण के दौरान हुए हादसे में 41 श्रमिक 17 दिनों तक भीतर फंसे रहे थे। उस कठिन समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतर्गत सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इसी घटनाक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बाबा बौखनाग मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था, जिसे अब साकार रूप दिया जा रहा है।

चारधाम यात्रा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण :-

सिलक्यारा सुरंग चारधाम यात्रा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। यह सुरंग लगभग 853 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है। इसकी लंबाई 4.531 किलोमीटर है और यह दो लेन व दो दिशा वाली होगी। सुरंग निर्माण से श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री धाम के बीच की दूरी 26 किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों के समय की भी बचत होगी।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button