उत्तराखंड

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई….

देहरादून. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माननीय केंद्रीय मंत्रियों एवं विभिन्न प्रदेशों से पधारे माननीय मुख्यमंत्रियों से भी भेंट की.

इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एवं समस्त मंत्री परिषद् को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता पश्चिम बंगाल को प्रगति, सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी.

आगे सीएम धामी ने ये भी कहा कि साथ ही केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचेगा, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button