https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News- उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: धराली में तबाही के बाद रोकी गई चारधाम यात्रा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट….

उत्तराखंड. राज्य में बारिश आफत बनकर बरस रही है. मंगलवार को उत्तरकाशी के धराली में मची भारी तबाही के बाद से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है. वहीं रुद्रप्रयाग में भी लगातार हो रही बारिश ने भी लोगों को प्रभावित किया है. लगातार हो रही बारिश की वजह से केदारनाथ धाम पैदल मार्ग खतरनाक हो गया है. नतीजन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ और मध्यमहेश्वर यात्रा अगले दो दिनों के लिए रोक दिया है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है. केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर जगह-जगह बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. लिहाजा प्रशासन ने ये फैसला लिया है.

वहीं दूसरी तरफ धराली गांव में आई आपदा के बाद बचाव कार्य जारी है. तबाही के बाद से अभी भी कई लोग लापता हैं. जिनकी तलाश लगातार जारी है. राहत और बचाव कार्य में ITBP, NDRF, SDRF, सेना और पुलिस की टीम जुटी है. लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है. इधर गंगोत्री धाम में फंसे 400 लोगों को सेना की हेलीकॉप्टर से निकाला गया है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button