https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडदेश-विदेशफीचर्ड न्यूज़
Trending

आज के मुख्य समाचार

आज के मुख्य समाचार

 

*1* विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं, तुर्किये से कहा- पाकिस्तान को समझाए कि आतंक का साथ न दे; PAK से केवल द्विपक्षीय बातचीत

*2* पहचान करो, वापसी तय करो; अवैध बांग्लादेशियों पर भारत सख्त, विदेश मंत्रालय की यूनुस सरकार को दो टूक

*3* जयशंकर बोले- पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर धार्मिक कट्टरपंथी, उनके भाषण के 5 दिन बाद पहलगाम हमला हुआ; PAK सरकार और सेना आतंकवाद में शामिल

*4* बहादुरी-बलिदान के लिए जवानों को मिले गैलेंट्री अवॉर्ड्स, राष्ट्रपति ने 6 कीर्ति चक्र, 33 शौर्य चक्र दिए; डाइस से उतरीं, शहीदों की मांओं को गले लगाया

*5* सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है आपका खून? PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला, पूछे तीन सवाल

*6* मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए।सिर्फ इतना बताइए,आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया?,ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी?,आपका ख़ून सिर्फ़ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है?,आपने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया!

*7* सुधरने को तैयार नहीं पाकिस्तान, खतरे में थी 220 से ज्यादा लोगों की जान;दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के एक विमान को बुधवार को अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा तो पायलट ने शुरुआत में एटीसी लाहौर से संपर्क किया। सूत्रों ने बताया कि पायलट ने एटीसी लाहौर से इस स्थिति से बचने के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पाकिस्तान ने मना कर दिया

*8* अब NEET-PG में मेडिकल संस्थानों को फीस डिटेल्स देनी होगी, सुप्रीम कोर्ट का आदेश; सीट ब्‍लॉक करने पर पेनल्‍टी लगेगी, स्टूडेंट्स 2 राउंड ही काउंसलिंग कर सकेंगे

*9* ‘दुनिया करे पाकिस्तान की खुलेआम निंदा’, यूएई में भारत ने खूब लताड़ा पाक; एक भारतीय दल पहुंचा रूस

*10* श्रीकांत शिंदे का डेलिगेशन अबूधाबी पहुंचा, शिवसेना सांसद बोले- UAE आतंकियों को पनाह देने वालों के साथ नहीं, भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा

*11* जयपुर में मिठाइयों के नाम से हटाया गया ‘पाक’, दुकानदारों ने अपनाया ‘श्री’ का विकल्प, गुदपाक और मोतीपाक अब गुदश्री मोतीश्री मिठाई का नाम होगा

*12* छह बच्चों की मां भांजे के साथ फरार, पति ने लगाई एसपी से गुहार, यूपी के उन्नाव में रिश्ते हुए तार-तार

*13* शहबाज शरीफ ने फिर दी गीदड़भभकी, बोले- खतरनाक मोड़ ले सकते थे भारत-PAK के बीच जंग के हालात

*14* मिचेल मार्श का शतक, पूरन की तबाही के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर; LSG ने गुजरात को 33 रनों से हराया

*15* मौसम विभाग के अनुसार यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। कई राज्यों में बारिश भी देखने को मिल रही है। लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल रही हैं। इस बीच दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली है।

*16* ITC का चौथी तिमाही में मुनाफा 300% बढ़ा, ये 19,727 करोड़ रुपए रहा, ₹14.25 प्रति शेयर डिविडेंड देगी कंपनी

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button