उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीति
Trending

पुष्कर सिंह धामी करेंगे अपना 5 साल का कार्यकाल पूर्ण:भट्ट

देहरादून 4 सितंबर 2025

 पुष्कर सिंह धामी करेंगे अपना 5 साल का कार्यकाल पूर्ण

 

उत्तराखंड में धामी सरकार के बदलने से लेकर कैबिनेट विस्तार और बीजेपी नेताओं की नाराजगी तक तमाम तरह की चर्चाएं इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चल रही हैं. वही मुख्यमंत्री बदले जाने की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तल्ख अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना 5 साल का कार्यकाल स्थिरता के साथ पूरा करेंगे और 2027 के चुनाव में धामी के ही चेहरे पर प्रदेश का चुनाव लड़ा जाएगा. आगे उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की राजनीति का एक दृश्य रहा है कि 4 साल पूरा करने के बाद परिस्थितियों के बिगड़ने की संभावना जताने का काम सभी मीडिया के माध्यम से किया जाता है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button