https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड
Trending

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि

*मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि*

देहरादून 12 फरवरी 2026 :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में विकासखण्ड ज्योर्तिमठ के अन्तर्गत श्री बद्रीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थाई हैलीपैड के प्लेटफार्म विस्तार एवं एप्रोच रोड के सुधारीकरण सम्बन्धित कार्यों हेतु ₹ 1.74 करोड़, श्री केदारनाथ धाम में जी०एम०वी०एन० के समीप स्थित हैलीपैड का सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹ 39.40 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

*मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की नन्दा राजजात यात्रा के विभिन्न पड़ावों की पार्किंग हेेतु ₹ 4.60 करोड़ की धनराशि*

मुख्यमंत्री द्वारा नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त इण्टर कॉलेज परिसर चौपड्‌यों में पार्किंग एवं विश्राम गृह का निर्माण (क्षमता-08 चौपहिया वाहन) हेतु ₹ 71.67 लाख, विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत जनता इण्टर कॉलेज, सरकोट में 63 चौपहिया वाहन एवं 09 दुपहिया वाहन क्षमता हेतु पार्किंग तथा 02 कक्षों का विश्राम गृह एवं शौचालय के निर्माण हेतु ₹ 1.14 करोड़, विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत नौटी में 37 चौपहिया वाहन एवं 48 दुपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 42.39 लाख, विकासखण्ड नारायण बगड़ के अन्तर्गत मगोती में 94 चौपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग निर्माण कार्य हेतु ₹ 79.56 लाख, विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कांसुवा में 43 चौपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग के निर्माण हेतु ₹ 64.23 लाख सहित विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक, कुलसारी के पास थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग के बायीं तरफ 89 चौपहिया वाहन क्षमता हेतु अस्थाई वाहन पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 5.51 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड नन्दानगर के अन्तर्गत ग्राम कनोल मुख्य पड़ाव में स्थाई सतह पार्किंग (30 कार) निर्माण हेतु ₹ 33.65 लाख, ग्राम आला मुख्य पड़ाव में अस्थाई सतह पार्किंग (13 कार) निर्माण हेतु ₹ 18.30 लाख, ग्राम रामणी मुख्य पड़ाव में स्थाई सतह पार्किंग (28 कार) निर्माण हेतु ₹ 31.03 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

*मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की जनपद ऊधम सिंह नगर के राजकीय आश्रम पद्धति उ०मा० विद्यालय बिडौरा एवं राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उ०मा० विद्यालय खटीमा के मरम्मत एवं रख-रखाव हेतु ₹ 2.03 करोड़ की धनराशि*

मुख्यमंत्री ने राजकीय आश्रम पद्धति उ०मा० विद्यालय बिडौरा में बाउण्ड्री वाल निर्माण हेतु ₹ 83.99 लाख, छात्रावास भवन के मरम्मत एंव रख-रखाव के निर्माण कार्य हेतु ₹ 33.75 लाख, आवासीय भवन के मरम्मत एंव रख-रखाव के निर्माण कार्य हेतु ₹ 28.20 लाख, शिक्षण भवन के के मरम्मत एंव रख-रखाव के निर्माण कार्य हेतु ₹ 24.21 लाख के साथ राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उ०मा० विद्यालय खटीमा में विभिन्न मरम्मत एंव रख-रखाव के कार्य हेतु ₹ 15.39 लाख तथा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उ०मा० विद्यालय खटीमा में विभिन्न मरम्मत एंव रख-रखाव के कार्य हेतु ₹ 17.30 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

*मुख्यमंत्री ने यमकेश्वर में नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिताब सिंह के नाम पर किये जाने का किया अनुमोदन*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौडी गढ़वाल के विकासखण्ड यमकेश्वर में नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग (ग्रामीण मार्ग) का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिताब सिंह के नाम पर किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button