केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा के देवभूमि उत्तराखंड दौरा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा के देवभूमि उत्तराखंड दौरा
देहरादून 18 मई 2025: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड। जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने हाउस आफ हिमालय के प्रोडक्ट भी नड्डा को भेंट किए। आज वाइब्रेंट विलेज के कार्यक्रम में शामिल होने पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट का कहना है कि नड्डा के दौरे से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वाइब्रेंट विलेज के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा,इसके अलावा जन संवाद के कार्यक्रम, स्थानीय लोगों से बातचीत, सेवा के जवानों से संवाद के कार्यक्रम भी शामिल है।



