उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़यूथराजनीति
Trending

प्रशासन की शह में फल-फूल रहा नशे का कारोबार:प्रीतम

 

प्रशासन की शह में फल-फूल रहा नशे का कारोबार:प्रीतम

देहरादून 13 अक्टूबर 2025: एनएसयूआई  ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ पैदल मार्च का आयोजन किया। गांधी पार्क से डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी  की मूर्ति तक मार्च में छात्रों, युवाओं सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ट नेताओं ने भाग लिया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह का कहना है कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है और इसकी रोकथाम के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देहरादून में  बड़े शिक्षण संस्थान है और बिना शासन प्रशासन की शह के इतने बड़े सर पर नशे का कारोबार नहीं चलाया जा सकता।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button