उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनसामाजिकस्वास्थ्य
Trending

स्वच्छ गंगा का संकल्प

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा समग्र अविरल गंगा-निर्मल गंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि अविरल गंगा-निर्मल गंगा अभियान के तहत गंगा को स्वच्छ रखने के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा के मूल स्वरूप को बचाए रखना सबका नैतिक दायित्व है। केंद्र व राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रथम चरण के तहत गंगा में मिलने वाले 132 गंदे नालों के पानी को एसटीपी के माध्यम से स्वच्छ किया गया है, दूसरे चरण के लिए प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है। इस अवसर पर विधायक रेनू बिष्ट, स्वामी चिदानंद जी महाराज, रामाशीष राय सहित स्वच्छ गंगा मिशन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Also read
मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों के साथ बिताए पल

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button