https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: बद्रीनाथ धाम जा रहे श्रद्धालु अब नहीं कर सकेंगे ये काम, 2 जुलाई की घटना के बाद मंदिर ट्रस्ट ने लिया निर्णय…

चमोली. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने बड़ा निर्णय लिया है. अब मंदिर में आने वाले श्रद्धालु यहां फोटो नहीं खिंचवा सकेंगे. परिसर में फोटो खिंचवाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. समिति ने 2 जुलाई की घटना और मंदिर के बाहर हुई लड़ाई के बाद ये कदम उठाया है. समिति ने इसे धाम में अमर्यादित व्यवहार मानते हुए के निर्णय लिया है.

बता दें कि बीते दिनों बद्रीनाथ मंदिर के ठीक सामने सिंहद्वार की सीढ़ियों पर दो गुटों में लड़ाई हो गई थी. जिसका वीडियो भी सामने आया है. मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस को बीच-बचाव कराना पड़ा था. पहले कहा जा रहा था कि ये लड़ाई मंदिर में दर्शन को लेकर हुई है. वहीं समिति का कहना है कि झगड़ा दर्शन को लेकर नहीं था, बल्कि भक्त आपस में ही फोटों खिंचवाने को लेकर लड़े थे.

गौरतलब है कि मंदिर के 50 मीटर के दायरे में फोटोग्राफी या रील्स आदि बनाने पर मनाही है. फिर भी कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे है. लेकिन अब बद्रीनाथ धाम के सिंहद्वार के ठीक आगे सीढ़ियों पर खड़े होकर फोटो खिंचवाने पर अब पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. बीकेटीसी ने भक्तों से अपील की है कि सिंहद्वार के आगे निर्धारित खुले परिसर में फोटो खिंचवाएं. धामों की गरिमा बनाये रखें.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button