https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

बालोद बंद: न्यायालय स्थानांतरण के खिलाफ व्यापारियों और नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन

बालोद

बालोद शहर में आज नगरवासियों ने जिला न्यायालय को शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने के खिलाफ बंद का आह्वान किया है. इस बंद में विभिन्न व्यापारी संगठन और नागरिक संगठन सक्रिय रूप से शामिल हुए. बंद के दौरान, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, स्कूल-कॉलेज और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शहर की सभी दुकानें और संस्थान बंद हैं.

दरअसल, ग्राम सिवनी में नए जिला न्यायालय भवन का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है, जिसके तहत बालोद में स्थित जिला न्यायालय को सिवनी स्थानांतरित किया जाएगा. इस बदलाव के खिलाफ बालोद के व्यापारी और विभिन्न संगठन विरोध जता रहे हैं. उनका कहना है कि न्यायालय के स्थानांतरण से शहर का व्यापार प्रभावित होगा, जिससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान होगा.

व्यापारियों का मानना है कि बालोद शहर में न्यायालय का होना व्यापारिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, और इसके हटने से यहां के व्यवसायों पर नकारात्मक असर पड़ेगा. इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से इस फैसले को पुनः विचारने की अपील की है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button